RTPS Bihar Income Certificate Apply
आज के समय में Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) एक बहुत ही ज़रूरी सरकारी दस्तावेज़ बन चुका है। बिहार सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए इसे RTPS (Right to Public Service) Bihar Portal के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। अब आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है।
अगर आप बिहार के निवासी हैं और आपको सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप, नौकरी या किसी कानूनी काम के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत है, तो आप सही जगह पर हैं। यह आय प्रमाण पत्र Income Certificate के अप्लाई के बारें में विस्तार से बताई गई हैं।
आय प्रमाण पत्र क्या है और क्यों जरूरी है?
आय प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जो आपके परिवार की सालाना आय को प्रमाणित करता है। ये बिहार के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। क्यों जरूरी? क्योंकि ये आपको कई फायदे देता है:
- सरकारी सब्सिडी और योजनाओं (जैसे राशन कार्ड, आवास योजना) में सहायता करता है।
- स्कूल और कॉलेज में स्कॉलरशिप या फीस कंसेशन के लिए उपयोग होता है।
- नौकरी या आरक्षण के लिए आय सीमा साबित करने में काम आता है।
- बैंक लोन या संपत्ति रजिस्ट्रेशन जैसे कानूनी कार्यों में आवश्यक होता है।
- स्कूल / कॉलेज एडमिशन में जरूरी होता है।
- फ्री या रियायती सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में मदद करता है।
बिहार में ये प्रमाण पत्र आमतौर पर एक फाइनेंशियल ईयर के लिए वैलिड होता है, लेकिन कभी-कभी इस्तेमाल के हिसाब से वैलिडिटी बदल सकती है।
Eligibility Criteria for Income Certificate
बिहार आय प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ बेसिक योग्यताएं हैं:
- आप बिहार के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- आपके पास कोई वैध आय का स्रोत होना चाहिए, जैसे नौकरी, बिजनेस, खेती या कोई अन्य।
- नए जॉब करने वाले या सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं।
- स्टूडेंट्स जो स्कॉलरशिप चाहते हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं।
- ध्यान दें: सरकारी कर्मचारी आमतौर पर अप्लाई नहीं करते, क्योंकि उनकी आय पहले से रिकॉर्डेड होती है।
- अगर आप गलत जानकारी देते हैं, तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
ये सभी लोग आसानी से अप्लाई कर सकते हैं, बस डॉक्यूमेंट्स सही होने चाहिए।
Important Documents for Income Certificate
- आधार कार्ड (Aadhaar Card) – सबसे जरूरी, क्योंकि इससे OTP वेरिफिकेशन होता है।
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) या राशन कार्ड (Ration Card)।
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट।
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport-sized Photograph) – 300 KB से कम साइज में।
- इनकम प्रूफ: अगर सैलरीड हैं तो सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न या आय की शपथ-पत्र (एफिडेविट)।
- अन्य: राशन कार्ड, लैंड रेवेन्यू रसीद या कोई अतिरिक्त डॉक्यूमेंट अगर जरूरी हो।
- सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म (Self-declaration) – अगर जरूरत पड़े।
- जमीन के रिकॉर्ड (Land Records) – अगर उपलब्ध हो, तो अतिरिक्त प्रूफ के लिए।
- कोई अन्य सरकारी पता प्रमाण (Any other government-issued address proof)
Income Certificate Online Apply Step by Step
- सबसे फले ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएँगे।
- वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। ऑनलाइन आवेदन दें का एक टैब दिखाई देगा। उसके नीचे लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ दिखाई देगा। यहाँ सामान्य प्रशासन विभाग पर क्लिक कर लेंगे।
- आय प्रमाण-पत्र का निर्गमन ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करेंगे। तो तीन विकल्प मिलेंगे अंचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर और ज़िला स्तर पर इनमें से आपको जिन भी स्तर से प्रमाण पत्र बनवाना हैं उसपर क्लिक कर लेंगे। जैसे मैं अंचल स्तर को सेलेक्ट किया हूँ।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें माँगी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक नाम, आवेदक के पिता/पति का नाम, आवेदक का माता का नाम, मोबाइल नंबर, पता, आदि सभी जानकारी भर देंगे। उसके बाद फोटो अपलोड कर देंगे (नोट: फोटो पे आवेदक का साइन किया हो) सभी जानकारी भरकर फॉर्म को Proceed कर देंगे।
- उसके बाद डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करेंगे और आवेदन को सबमिट कर देंगे।
संपर्क जानकारी
यदि आपको RTPS Bihar पोर्टल का उपयोग करने में कोई समस्या आती है या आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 18003456215
- ईमेल: rtps.bihar@gov.in
- वेबसाइट: serviceonline.bihar.gov.in
RTPS Bihar पोर्टल बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान और पारदर्शी पहुँच प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से, बिहार के निवासी अपने घर बैठे विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, उनकी स्थिति जान सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों बचता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
RTPS Bihar से Income Certificate बनने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर आवेदन सबमिट होने के 7 से 15 कार्यदिवस के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
RTPS Bihar Portal से Income Certificate कौन आवेदन कर सकता है?
बिहार राज्य का कोई भी स्थायी निवासी, RTPS Bihar Portal के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
Income Certificate का आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?
RTPS Bihar Portal पर जाकर Application Status विकल्प चुनें, फिर अपना Application Number दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
क्या मोबाइल से RTPS Bihar Income Certificate Apply कर सकते हैं?
हाँ, आप मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर किसी भी डिवाइस से RTPS Bihar Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या Income Certificate आजीवन मान्य होता है?
नहीं — आम जानकारी के मुताबिक RTPS Bihar के तहत जारी Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) आमतौर पर आजीवन (lifetime) मान्य नहीं होता है। इसकी अवधी 1 साल होती हैं।
Income Certificate डाउनलोड कैसे करें?
आवेदन स्वीकृत होने के बाद RTPS Bihar Portal से लॉगिन करके या Application Number के माध्यम से Income Certificate PDF डाउनलोड किया जा सकता है।
यदि मेरा आवेदन अस्वीकृत हो जाता है तो क्या करें?
यदि आपका आवेदन अस्वीकृत हो जाता है, तो आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:
- अस्वीकृति का कारण जानें (यह आवेदन स्थिति में दिखाया जाएगा)
- आवश्यक सुधार करें या अतिरिक्त दस्तावेज जमा करें
- नया आवेदन जमा करें
- यदि आपको लगता है कि आपका आवेदन गलत तरीके से अस्वीकृत किया गया है, तो आप RTPS हेल्पलाइन (18003456215) पर संपर्क कर सकते हैं या rtps.bihar@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं