RTPS Bihar Certificate Download

RTPS Bihar नमस्ते दोस्तों! क्या आपने बिहार RTPS पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया हैं। और अब अपने सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह हैं। यहाँ आपको आसान भाषा में समझाया हैं की कैसे एक क्लिक में आप आपना Certificate Download कर सकते हैं।

RTPS Bihar पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक सरलता से विभिन्न प्रमाणपत्रों जैसे जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, और आचरण प्रमाणपत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन स्थिति देख सकते हैं और ऑनलाइन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RTPS Application Status Certificate Download से पहले चेक करें?

सबसे पहले आपको बता दें की आवेदन फॉर्म सबमिट करने के पश्चात आपको Application Reference Number प्रदान किया जाता हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण हैं ये नंबर आप अपने आवेदन फॉर्म सबमिट के बाद जो रसीद प्राप्त हुई हैं। उससे देख सकते हैं या फिर यह आपके मोबाइल नंबर पर भी SMS के माध्यम से प्राप्त होता हैं। यह बहुत जरुरी हैं क्यूंकि आवेदन की स्थिति स्वीकृत होने के पश्चात ही Certificate Download कर पाएंगे।

RTPS Application Status Check ऑनलाइन

यदि आपने RTPS Bihart Portal (Service Plus Bihar) पोर्टल पर जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र या कोई अन्य प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किये हैं। और अब आप उसकी स्थिथि (Status) को चेक करना चाहते हैं, तो निचे Step by Step बताई गई हैं।

RTPS Application Status Check SMS के माध्यम से

अपने मोबाईल से एक नया SMS बनाइए और यह फॉर्मैट डालें: RTPS (Application ID) और इसे भेज दें 56060 पर। कुछ ही समय में आपको उस Application ID की वर्तमान स्थिति का उत्तर SMS के रूप में मिलेगा। (यह आधिकारिक RTPS पेज पर सुझाया गया तरीका है)।

RTPS Bihar Certificate Download प्रोसेस?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में कोई भी ब्राउज़र खोलें और RTPS Bihar Portal सर्च कर लेंगे। और ऑफिसियल पोर्टल को ओपन कर लेंगे।
  • RTPS Bihar जाति प्रमाणपत्र आवेदन फॉर्म
  • अब होमेपेज पर "नागरिक अनुभाग" के सेक्शन में "सर्टिफिकेट डाउनलोड करें" का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर लेंगे।
  • इसके बाद सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे:- Application Reference Number, Applicant Name दर्ज करेंगे उसके बाद कैप्चा फिल कर देंगे। और उसके "Download" बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जायेगा।
  • RTPS Bihar जाति प्रमाणपत्र आवेदन फॉर्म
  • Note:- कृपया अपने आवेदन के निष्पादन होने के 24 घंटे बाद ही अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड करें।
  • संपर्क जानकारी

    यदि आपको RTPS Bihar पोर्टल का उपयोग करने में कोई समस्या आती है या आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

    RTPS Bihar पोर्टल बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान और पारदर्शी पहुँच प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से, बिहार के निवासी अपने घर बैठे विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, उनकी स्थिति जान सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों बचता है।

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

    मेरा सर्टिफिकेट Ready है या नहीं कैसे पता करें?

    1. जब आपका सर्टिफिकेट जारी हो जाता है, आपको SMS या E-Mail Alert मिल सकता है।
    2. आप Track Application Status में अपना Application Number डालकर भी स्टेटस देख सकते हैं।

    क्या Certificate Offline भी मिल सकता है?

    ✔️ हाँ — यदि आप ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, नज़दीकी CSC (Common Service Centre) या Citizen Facilitation Centre पर जाकर भी डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं।

    RTPS Bihar पोर्टल पर आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

    RTPS Bihar पोर्टल पर आवेदन की स्थिति जांचने के लिए:

    1. आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं
    2. "आवेदन की स्थिति देखें" विकल्प पर क्लिक करें
    3. अपना आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
    4. "खोजें" बटन पर क्लिक करें

    इसके बाद आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    प्रमाणपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

    प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए:

    1. https://swcs.bihar.gov.in/RtpsReportView/certificate_download.jsp पर जाएं
    2. अपना आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
    3. "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करें

    आपका प्रमाणपत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं या डिजिटल रूप में रख सकते हैं।

    क्या RTPS Bihar पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क है?

    हां, RTPS Bihar पोर्टल पर विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन करने हेतु अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। यह शुल्क प्रमाणपत्र के प्रकार और आवेदन के स्तर (अंचल, अनुमंडल, जिला) पर निर्भर करता है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपको शुल्क के बारे में सूचित किया जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

    RTPS Bihar पोर्टल पर आवेदन करने के बाद प्रमाणपत्र प्राप्त करने में कितना समय लगता है?

    RTPS Bihar के अंतर्गत प्रत्येक सेवा के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित है। सामान्यतः:

    • जाति प्रमाणपत्र: 7-15 दिन
    • निवास प्रमाणपत्र: 7-15 दिन
    • आय प्रमाणपत्र: 7-15 दिन
    • जन्म प्रमाणपत्र: 7-21 दिन
    • मृत्यु प्रमाणपत्र: 7-21 दिन

    हालांकि, यह समय आवेदन की जांच और सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर भिन्न हो सकता है।

    क्या मैं RTPS Bihar पोर्टल पर एक से अधिक प्रमाणपत्रों के लिए एक साथ आवेदन कर सकता हूं?

    नहीं, RTPS Bihar पोर्टल पर आपको प्रत्येक प्रमाणपत्र के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। हालांकि, आप एक ही समय में अलग-अलग प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक के लिए अलग फॉर्म भरना होगा और अलग आवेदन संख्या प्राप्त होगी।

    यदि मेरा आवेदन अस्वीकृत हो जाता है तो क्या करें?

    यदि आपका आवेदन अस्वीकृत हो जाता है, तो आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:

    1. अस्वीकृति का कारण जानें (यह आवेदन स्थिति में दिखाया जाएगा)
    2. आवश्यक सुधार करें या अतिरिक्त दस्तावेज जमा करें
    3. नया आवेदन जमा करें
    4. यदि आपको लगता है कि आपका आवेदन गलत तरीके से अस्वीकृत किया गया है, तो आप RTPS हेल्पलाइन (18003456215) पर संपर्क कर सकते हैं या rtps.bihar@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं